Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, टैक्स 27 करोड़ के पार पहुंचा

अमृतसर,30 सितंबर (राजन):प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उपभोक्ताओं ने 30 सितंबर तक टैक्स जमा करवाने पर 10% की छूट का लाभ लेते हुए 27 करोड़ का आंकड़ा पार करवा दिया है। अब तक विभाग को 27करोड़ 26लाख 67 हजार रुपए रुपए टैक्स एकत्रित हो गया है। जबकि पिछले साल 30 सितंबर तक विभाग को 24.80 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हुआ था। आज 10 प्रतिशत की छूट लेते हुए अंतिम दिन 3.31 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने नगर निगम का गल्ला भर दिया है। नगर निगम को सिर्फ सितंबर महीने में 16.32 करोड़ रूपया टैक्स एकत्रित हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मार्च महीने में ही भगतावाला कूड़े के डंप पर आग लगनी शुरू : डंप के चारों ओर फैला जहरीला धुंआ

अमृतसर, 12 मार्च (राजन गुप्ता): भगतावाला कूड़े के डंप पर मार्च महीने में ही आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *