Breaking News

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने अजनाला अस्पताल को दो कैंडिया प्रदान की

अजनाला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी : धालीवाल

अमृतसर,30 सितम्बर(राजन):कैबिनेट मंत्री  कुलदीप सिंह धालीवाल को हाल ही में सिविल अस्पताल अजनाला में शवों की संभाल को लेकर हो रही समस्या की शिकायत मिली थी, उन्होंने आज अपने निजी प्रयासों से सिविल अस्पताल अजनाला को दो कैंडिया प्रदान कीं।  धालीवाल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि मुझे जो शिकायत मिली है उस संबंध में एस.एम.ओ.  अजनाला ने दो दिन के अंदर कैंडी दी थी, लेकिन उक्त समस्या का समाधान करने के लिए मैंने दो कैंडी और दी हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों की मांग पर एक्स-रे फिल्म देने का भी आश्वासन दिया।धालीवाल ने कहा कि निकट भविष्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब के किसी भी निवासी को कोई शिकायत नहीं रहेगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुजरात एनर्जी लिमिटेड द्वारा सीएनजी स्टेकहोल्डर मीट सफलतापूर्वक आयोजित की गई 

अमृतसर,30 जुलाई :गुजरात एनर्जी लिमिटेड (GEL) ने गत दिवस अमृतसर के होटल  में एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *