Breaking News

राहुल गांधी श्री दरबार साहिब होंगे नतमस्तक

अमृतसर,1 अक्टूबर (राजन):कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल यानी 2 अक्तूबर सोमवार को राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर शहर पहुंच रहे हैं, जहां पर वे सबसे पहले श्री दरबार साहिब नतमस्तक होंगे तथा इस दौरान श्री दरबार साहिब में सेवा भी करेंगे। हालांकि राहुल गांधी का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस पार्टी की स्थिति का जायजा ले सकते हैं तथा कांग्रेसी नेताओं व वर्करों के साथ मीटिंग भी कर सकते हैं।  बता दें कि  पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विधायक सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी के बाद घमासान मचा है। दोनों दलों के बीच मची सियासी सरगर्मी के बीच राहुल गांधी का अमृतसर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। 

कुछ सीमित नेता ही होंगे आसपास

राहुल गांधी ने अपने इस दौरे को पूरी तरह से
पर्सनल रखा है। कुछ सीनियर नेताओं को ही इस दौरान उनके पास जाने और साथ रहने के लिए कहा गया है। वहीं, अन्य सभी नेताओं को उनकी निजता का हवाला देते हुए गोल्डन टेंपल या एयरपोर्ट आने से रोका गया है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस सोसाइटी अमृतसर को दिल्ली जीएसटी प्रोफेशनल्स ग्रुप द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव  सैमसन मसीह को सम्मानित करते हुए लोकसभा सदस्य प्रवीण खंडेलवाल।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *