Breaking News

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों का समय बदला

अमृतसर,1 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार ने 3 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है। नए आदेश के मुताबिक, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 तक खुलेंगे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक होगा। मौसम में बदलाव के कारण यह फैसला लिया गया है। बता दें कि हर साल अक्टूबर महीने में ही सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता.है। इससे पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक खुल रहे थे। स्कूलों के समय में बदलाव किए जाने से छात्रों और अध्यापकों को आने-जाने में राहत मिलेगी क्योंकि मौसम बदलने.के साथ-साथ अब सुबह ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है।

पिछले साल घनी धुंध के कारण बदला था समय

पिछले साल 2022 में घनी धुंध के कारण हो रहे सड़क हादसों के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के आदेश जारी किए थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आईआईटी रोपड़ पहुंचे डी.ए.वी. कॉलेज के होनहार:इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर हुई बात

अमृतसर,14 मार्च:डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल द्वारा  विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *