
अमृतसर, 2 नवंबर(राजन): गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से अपना 57वां स्थापना दिवस 24 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित करते हुए मनाया जाएगा। इस संबंध में उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान डीन अकादमिक मामले प्रो. एच.एस. सैनी और रजिस्ट्रार प्रो. के.एस. चहल ने कहा कि गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ को समर्पित यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों और समितियों के बीच आपसी तालमेल तथा सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करने का विशेष अवसर है। उन्होंने बताया कि उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी की ओर से स्थापना दिवस को श्री अमृतसर साहिब के इतिहास और विरासत से जोड़ते हुए यादगार ढंग से मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में उप-कुलपति की ओर से गठित विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, व्यवस्थाओं की योजना बनाने और उन्हें सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डीन विद्यार्थी कल्याण प्रो. एस.एस. देओल ने भी प्रस्तावित गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News