Breaking News

निगम चुनाव को लेकर  भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

अमृतसर,14 अक्तूबर (राजन): पंजाब में अगले महीने होने जा रहे नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियों चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं और तैयारियों में जुट गई हैं। इसको लेकर भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव तथा चुनाव संबंधी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।हरविंदर सिंह संधू ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ-स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना को पूर्णतया: सक्रिय करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई है, जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से पार्टी के आगामी कार्यकर्मों तथा कार्यकर्ताओं के मार्ग-दर्शन हेतु विचार-विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी और जनता के समर्थन से चुनाव में विजय हासिल कर गुरुनगरी में भाजपा का मेयर बनाएगी।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव राजेश हनी, राकेश गिल, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजय शर्मा, सतपाल डोगरा, बलविंदर कुमार बब्बा, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, अतुल मेसी, विक्की कपूर, कुलवंत सिंह, विजय ब्याला, अश्वनी चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *