Breaking News

लुधियाना में बैंक कर्मी निकला नशा तस्कर ,हेरोइन बरामद,अमृतसर से नशा लाकर करता था सप्लाई

अमृतसर,14 अक्टूबर : लुधियाना में एक निजी बैंक के लोन डिपार्टमेंट का मुलाजिम हेरोइन तस्कर निकला। स्पेशल टास्क फोर्स  ने तस्कर के बैग से 1 किलो 720 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान अमृतसर के मोहल्ला खंड वाला लेबर कॉलोनी निवासी मुनीष शर्मा मनी के तौर पर हुई है। एसटीएफ लुधियाना रेंज प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुनीष शर्मा को गिरफ्तार किया गया।.बैग में हेरोइन की बड़ी खेप छिपाकर रखी थी। बताया कि आरोपी मुनीष शर्मा इंडसइंड बैंक पक्खोवाल रोड लुधियानामें लोन डिपार्टमेंट में काम करता था। इसकी आड़ में हेरोइन.तस्करी का धंधा करता था। अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों.से सस्ते दाम पर हेरोइन लेकर लुधियाना में महंगे दाम पर.सप्लाई करता था।

सप्लाई करने जा रहा था आरोपी

आरोपी मुनीष शर्मा बाइक पर लुहारा से ईशर नगर पुली की तरफ ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने जा रहा था। एसटीएफ  के डीएसपी अजय कुमार की अगुवाई में टीम ने उसे काबू किया। काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर 1 किलो 720 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ.की जाएगी। कई बड़े तस्करों का नाम सामने आने की उम्मीद.है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

 

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके हथियार किए बरामद

अमृतसर, 22 फरवरी: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *