Breaking News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर,19 अक्टूबर:केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर नितिन गडकरी को सांसद गुरजीत सिंह औजला,मंत्री कुलदीप धारीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ, जिला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने रिसीव किया।

एयरपोर्ट से नितिन गडकरी श्री दरबार साहिब पहुंचे और  गुरु घर में नतमस्तक किया। इसके बाद वह अटारी सीमा पर स्थापित 418 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। अटारी सीमा पर फहराए जाने वाले ध्वज पर 305 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह ध्वज स्वर्ण जयंती द्वार के सामने स्थापित किया गया है। इससे पूर्व कर्नाटक में देश का सबसे ऊंचा झंडा आसमान में लहर रहा है। बता दें नितिन गडकरी दिल्ली कटड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *