Breaking News

मेयर रिंटू व मंत्री सोनी ने 1.25करोड़ की लागत से गंदे नालें के ऊपर बढ़िया सड़क बनवाने के कार्य का किया शुभारंभ

सड़क निर्माण के विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए मंत्री ओ पी सोनी, मेयर करमजीत सिंह रिंटू व अन्य

अमृतसर,16 दिसंबर(राजन गुप्ता): मेयर  कर्मजीत सिंह रिंटू और कैबिनेट मंत्री ओ पी सोनी द्वारा वार्ड न. 57 के क्षेत्र बेरी गेट से खज़ाना  गेट तक पिछले लंबे अरसे से कवर किए गए गंदे गाने के ऊपर 1.25 करोड़  रुपयों की लागत से बढ़िया सड़क बढ़ाने के विकास कार्य का शुभारंभ  किया।
मंत्री सोनी ने कहा कि यह नाला बतौर मेयर के रूप में उनके कार्यकाल में कवर किया गया था। उन्होंने  कहा कि इस नाले  पर सड़क के निर्माण के साथ एक और नई सड़क का निर्माण किया जाएगा जो यातायात की भीड़ को भी कम करेगा।
मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा इस पर  सड़क बनने से पहले बढ़िया डिजाइनिंग करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक कोने मे विकास कार्य चरम पर पहुंचाए  हुए हैं।  उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पानी की समस्या के समाधान के लिए हर वार्ड में नए ट्यूबवेल लगाए हैं।  उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी मेयर युनस  कुमार, मार्केट कमेटी अध्यक्ष  अरुण पप्पल , पार्षद विकास सोनी, परमजीत सिंह चोपड़ा, सोमनाथ, कृष्ण मट्टू, राजिंदर काका, बॉबी कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *