Breaking News

कैब ड्राइवर को मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर,16 नवंबर: रंजीत एवेन्यू डी -ब्लॉक में आज
सुबह कुछ लोगों ने एक कैब ड्राइवर को गोली मार दी। इस घटना में कैब ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से गोलियों के कुछ खोल भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले भी उस पर किसी ने गोली चलाई थी। इसके अलावा करीब 9 महीने पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। वह जेल भी गया था।

मौके पर चलाई गई 3-4 गोलियां

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 8 बजे कैब
ड्राइवर नीरज कुमार किसी काम से जा रहा था। तभी रंजीत एवेन्यू पर बेअंत पार्क के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर 3 से 4 गोलियां चला दीं। जिनमें से कुछ नीरज को लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वीरेंद्र खोसा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। पुलिस हमलावरों की भी तलाश कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में एएसआई को गोली मारने वाले का एनकाउंटर: पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।  अमृतसर,12 अक्टूबर:अमृतसर के अजनाला में जीआरपी के एएसआई को गोली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *