Breaking News

केंद्रीय विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को शहर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:सोनी

विकास कार्यों के लिए गांव मोलेचक की पंचायत को 19 लाख  का दिया चेक

गांव मुलेचक्क पंचायत को विकास कार्यों का चेक देते हुए मंत्री ओपी सोनी

अमृतसर, 26 दिसंबर(राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को शहर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी और कोई भी क्षेत्र विकास के मामले में अछूता नहीं रहेगा।
ये बात चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा विकास कार्यों के लिए गांव मोलेचक की पंचायत को 19 लाख  रुपये का चेक सौंपने के साथ ही गाँव में गुरुद्वारा ज्ञानदास की धर्मशाला के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की गई।
मंत्री सोनी ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरे जोरों पर हैं और गाँवों को शहर जैसी सभी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।  उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।उन्होंने  कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों का तेजी से विकास हो रहा है और अगले कुछ महीनों में सभी विकास कार्य पूरे हो जाएंगे।
उन्होंने इस अवसर पर गांव में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री  सोनी ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शेष विकास कार्य हर तरह से पूरे किए जाएंगे।  इस अवसर पर सोनी ने लोगों की शिकायतों को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी, सरपंच सुखवंत सिंह रिंकू, पूर्व सरपंच राजपाल सिंह चोपड़ा, सचिव सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह चोपड़ा, रतन सिंह, काला सिंह, सिन्दा सिंह, गुरतेज सिंह, मंगल सिंह, सतनाम सिंह, मलकीत सिंह, सुखबीर सिंह  सिंह नम्बरदार, सुखमीत सिंह प्रधान स्पोर्ट्स क्लब के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *