Breaking News

डिप्टी कमिश्नर द्वारा पुनर्निर्माण के लिए रीगो ब्रिज को बंद कर दिया गया

अमृतसर,13 दिसंबर(राजन):डिप्टी कमिश्नर  घनशाम थोरी ने यातायात की दृष्टि से शहर की महत्वपूर्ण मार्ग जिसे रीगो ब्रिज के नाम से जाना जाता है, को पुनर्निर्माण के लिए बंद कर दिया है।  ज्ञात हो कि भारतीय रेलवे ने नया पुल बनाने के लिए इस पुल से यातायात बंद करने की मांग की थी।  डी सी  ने ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर सुधार ट्रस्ट को निर्देश दिया कि लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग  सभी विभागों की रिपोर्ट के बाद डिप्टी कमिश्नर ने रीगो ब्रिज को पुनर्निर्माण के लिए बंद करने का निर्णय लिया।उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को लोगों के लिए इस मार्ग की बजाय भंडारी पुल और खालसा कॉलेज के सामने वाले पुल का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए और कहा कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक को उक्त सड़क से डायवर्ट किया जाए।उन्होंने रेलवे अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शहर की यातायात जरूरतों को देखते हुए इस पुल को कम से कम समय में बनाने का प्रयास किया जाए ताकि लोगों को इसके निर्माण के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने विभाग को रेलवे इंजीनियरों द्वारा दिए गए 24 महीने के समय के भीतर पुल का निर्माण पूरा करने और निर्माण के दौरान उठाए जाने वाले सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने का भी निर्देश दिया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर. के तहत जिला अमृतसर में आज से घर-घर गणना प्रक्रिया शुरू: 2,134 बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं

अमृतसर, 25 जून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *