Breaking News

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को नगर निगम कमिश्नर का भी मिला चार्ज

घनश्याम थोरी

अमृतसर,15 दिसंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर राहुल का 5 दिसंबर को तबादला हो गया था। इसके उपरांत 10 दिन तक पंजाब सरकार द्वारा निगम का कोई भी कमिश्नर नियुक्त नहीं किया गया। जिससे नगर निगम का काफी कामकाज रुक गया था। जिसके चलते पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के सेक्रेटरी अजौय शर्मा द्वारा डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को नगर निगम कमिश्नर का भी चार्ज दे दिया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार जब तक नगर निगम कमिश्नर के पद पर कोई अधिकारी तैनात नहीं होता, तब तक डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी बेतौर नगर निगम कमिश्नर का भी कार्य करेंगे। इसके साथ-साथ  लोकल बॉडी सचिव अजौय शर्मा ने पटियाला नगर निगम  मे भी कमिश्नर न होने पर डिप्टी कमिश्नर पटियाला को बेतौर नगर निगम कमिश्नर का चार्ज दे दिया है।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *