Breaking News

बीएसएफ ने हेरोइन सहित तीन तस्करों को किया काबू

अमृतसर, 25 दिसंबर: बीएसएफ ने हेरोइन सहित तीन तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की  है। मिली जानकारी के अनुसार  गाँव धनोए कलां जिला अमृतसर के पास तस्करी गतिविधियों के बारे में बीएसफ को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया गया ।

जिस पर इस क्षेत्र में  एक खेत में दो संदिग्ध तस्करों की गतिविधि देखी गई, साथ ही एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए खेप की स्पष्ट आवाज आने पर दोनों तस्करों को बीएसफ के जवानों द्वारा पकड़ लिया गया। दोनों तस्कर हेरोइन की एक खेप के साथ भागने का प्रयास कर रहे थे। हेरोइन का  वजन  525 ग्राम जो पीले रंग की टेप के साथ लपेटा गया था।गिरफ्तार तस्करों के खुलासे पर उनका तीसरा साथी भी पकड़ा गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़:15 मरीज बुरी हालत में मिले, न डॉक्टर न मेडिकल सुविधा

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 22 फरवरी: कमिश्नरेट पुलिस के थाना छेहरटा ने रोज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *