Breaking News

नव वर्ष 2024 के लिए म्युनिसिपल टेक्निकल यूनियन का कैलेंडर रिलीज

अमृतसर, 2 जनवरी (राजन) :म्युनिसिपल टेक्निकल यूनियन अमृतसर द्वारा अध्यक्ष लखविंदर सिंह नाग की अध्यक्षता में आज महाराजा रणजीत सिंह पैनोरमा नगर निगम में वार्षिक नव वर्ष 2024 कैलेंडर रिलीज का  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस नव वर्ष 2024 वार्षिक कैलेंडर का विमोचन नगर निगम अमृतसर के जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने सभी कर्मचारी नेताओं की उपस्थिति में किया।  इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने नगर निगम टेक्निकल यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों को नये साल की बधाई दी। उन्होंने कहा नगर निगम के कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं, जिनके बिना विकास असंभव है।इस मौके पर निगरान इंजीनियर संदीप सिंह, सचिव हरजिंदर शर्मा, लखविंदकर सिंह नाग अध्यक्ष, चरणजीत सिंह फतेहगढ़ महासचिव, दलजीत सिंह जिजायानी मुख्य सलाहकार, प्रितपाल सिंह जहागीर वित्त सचिव, वरिंदर सिंह रूपोवाली चेयरमैन, बिक्रमजीत सिंह साहमी उपाध्यक्ष, गुरबचन सिंह उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह बोहरू उपाध्यक्ष, तरसेम सिंह सहोता वरिष्ठ  उपाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह वेरका, लखविंदर सिंहफ नागी, सरबजीत सिंह सैनी, सुखजीत सिंह, बलजीत  सिंह बाहरू, सरदूल सिंह जेई, रमन कुमार जेई, सुखजिंदर सिंह जेई सभी सलाहकार, महेश कुमार, अमृतपाल सिंह , लखबीर सिंह फतेहगढ़, बाबा मनबीर सिंह, कुलबीर सिंह कलेर, जगजीत सिंह, जगीर सिंह, हरपाल सिंह औजला आदि मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम का सौंदर्य करण अभियान लगातार छठे दिन जारी

अभियान में शामिल निगम अधिकारी और संस्थाओं के पदाधिकारी।  अमृतसर, 2 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *