Breaking News

पंजाब सरकार ने  91 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर, 25 जनवरी: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में  एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। पंजाब सरकार ने एक साथ 91 आईपीएस और पीपीएस  पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।इसके साथ ही पंजाब को पहला सड़क सुरक्षा फोर्स का एसएसपी मिल गया है। इसका चार्ज गगन अजीत सिंह को दिया गया है। पिछले लंबे अरसे से खाली पड़े पद डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर में आलम विजय सिंह को लगाया गया है।आईपीएस आरएन धोके को स्पेशल डीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी का फुल चार्ज दे दिया गया है, जबकि पहले उनके पास ई डी माइनिंग का चार्ज भी था। इसके साथ ही आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू से डीआईजी  एडमिनिस्ट्रेशन का चार्ज लेकर आईआरबी
का चार्ज दिया गया है।पिछले काफी दिनों से खाली पड़े पद एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर पर गुरसेवक सिंह को तैनात किया गया है।

जारी आदेशों की कॉपी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में “जुनून-ए-पंजाब” कार्यक्रम का आयोजन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल:युवाओं को नशों से दूर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *