शहर निवासियों को सभी बुनियादी सेवाएं प्रदान करने का दिया आश्वासन
सभी लंबित विकास कार्य जल्द ही पूरे किए जाएंगे

अमृतसर , 30 जनवरी (राजन): हरप्रीत सिंह ने आज नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है।ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह और निगम अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर नए कमिश्नर का स्वागत किया। नवनियुक्त कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें गुरु नगरी की सेवा करने का मौका मिला है और वे अपनी पूरी मेहनत से नगर निगम के सभी विभागों के साथ नागरिकों की सेवा के लिए मौजूद हैं। उन्होंने कहा की शहरवासियों की मुख्यसमस्या रोजाना कूड़ा न उठाने से है और जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग और कूड़ा उठाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी।शहर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर प्रेस को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण कानून के तहत ही किया जायेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा।

विभागीय प्रमुखों और उपप्रमुखों से की बैठक
कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने पहले दिन निगम के महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों और उप प्रमुखों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि शहर में सभी विकास कार्यों में तेजी लायी जाये। शहरवासियों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि अमृतसर शहर सही मायनों में सिफती का घर बन सके।

इस मौके पर सुपरीटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, कार्यकारी इंजीनियर भलिंदर सिंह, एस.पी. सिंह,एमटीपी नरेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. किरण कुमार, सहायक मेडिकल अधिकारी डाॅ. रमा,सचिव राजिंदर शर्मा, सचिव शुशात भाटिया, सुपरीटेंडेंट सतपाल सिंह, राही प्रोजेक्ट डॉ. ज्योति महाजन, आशीष कुमार व अन्य मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News