
अमृतसर,5 फरवरी:थाना बी डिवीजन के अधीन आते सुल्तानविंड रोड स्थित आजाद नगर में रविवार की रात हरमनजीत सिंह निवासी जसपाल नगर की गोलियां मार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद लुधियाना फरार हो गए। पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह, शमशेर सिंह उर्फ शेरा और आदित्य बेदी निवासी सुल्तानविंड रोड के रूप में हुई है। पुलिस इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले की लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन करने वालों को लेकर पुलिस सख्त है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित
पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गंभीरता से लिया और रात को ही छापेमारी टीमें लुधियाना में पहुंची और वहां के पुलिस कमिश्नर से संपर्क करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि एडीसीपी तीन प्रज्ञा जैन, एसीपी गुरिंदरबीर सिंह और थाना बी डिवीजन के प्रभारी सुखबीर सिंह को सम्मानित भी किया जाएगा।पुलिस टीम ने दिन रात इस केस को ट्रेस करने में लगा दिया। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को सुल्तानविंड रोज स्थित आजाद नगर में दो गुटों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर झगड़ा हुआ। आरोपियों ने हरमनजीत सिंह को फोन करके बुलाया और उसके साथ झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से लोग एकत्रित हो गए और वहां पर एक दूसरे के बीच खूब पत्थर चले।इसी दौरान उक्त आरोपियो ने पिस्टल से पांच-छह फायर किए। एक गोली हरमनजीत सिंह के लगी जबकि एक गोली पंजाब पुलिस के कर्मचारी की गाड़ी पर जा लगी। घायल अवस्था में हरमनजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हरतेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर रात को ही छापेमारी शुरू कर दी थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें