Breaking News

एमटीपी विभाग ने चार बिल्डिंगो को तोड़ा  , दो को सील किया

अमृतसर,13 फरवरी (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने अवैध निर्माणो के विरुद्ध  कार्रवाई करते हुए बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माणाधीन 4 बिल्डिंगों को विच मशीन के माध्यम से तोड़ा गया और दो बिल्डिंगों को सील कर दिया गया। सेंट्रल जोन के एटीपी परमजीत दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर और फील्ड स्टाफ की टीम ने कार्रवाई की।

एटीपी परमजीत दत्त ने बताया कि  शेरा वाला गेट में 3 बन रही बिल्डिंगों को डिच मशीन के माध्यम से तोड़ा गया। पुराने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय के समीप एक बन रही एक बिल्डिंग पर लेंटर डालने के लिए लगाई गई शटरिंग को हटाया गया। अंदुरून शेरा वाला गेट में एक बिल्डिंग और झब्बाल रोड स्थित एक बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम के अधिकारियों के तबादले होने से विभागों में आ रही मुश्किले : अधिकारी रिलीव करने पर विभाग नहीं हो रहे अलाट

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर,19 नवंबर (राजन): पंजाब विधान सभा चुनाव के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *