
अमृतसर,14 फरवरी(राजन): नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने स्लॉटर हाउस के सुपरिटेंडेंट डॉ दर्शन कश्यप, सेनेटरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मदास और अपनी टीम के साथ पुतलीघर क्षेत्र में दो चिकन हाउस पर दबिश दी। दोनों चिकन हाउस में जांच के दौरान भारी अनियमताए पाई गई।उन्होंने बताया कि चिकन को स्लॉटर करते समय सारा खून फर्श पर ही गिरकर बाद में निगम के सीवर में जा रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों चिकन हाउस में काफी गंदगी होने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक भी पाया गया। डॉ किरण कुमार ने बताया फिलहाल दोनों चिकन हाउस का गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने का चालान काटा गया है।
ना मात्र देते हैं नगर निगम को स्लॉटर हाउस फीस

डॉ किरण कुमार ने बताया कि जब दोनों चिकन हाउस के मालिकों से उनके चिकन हाउस में निगम की स्लॉटर हाउस की फीस के बारे में पूछा गया तो पता चला कि दोनों ही ना मात्र फीस देते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी सुपरीटेंडेंट डॉ दर्शन कश्यप की ड्यूटी लगा दी गई है कि इसकी भी जांच की जाए और बनती फीस वसूल की जाए। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ डॉ दर्शन कश्यप को दोनों चिकन हाउस का ट्रेड लाइसेंस और कंजर्वेंसी फीस की भी रिपोर्ट मांगी है।डॉ किरण कुमार ने बताया कि निगम को बकरा, चिकन और मछली के एवज में बहुत ही कम स्लॉटरिंग फीस आ रही है। उन्होंने बताया कि स्लॉटरिंग फीस से बढ़ाने के लिए लगातार जांच जारी रहेगी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर