राजीव वस्सल ने अपना कार्यकाल पूरी मेहनत और लगन से निभाया

अमृतसर, 28 मार्च(राजन): नगर निगम से आज सेवानिवृत हुए एक्सईएन राजीव वस्सल को आज निगम अधिकारियों ने विदाईगी पार्टी दी। इस अवसर पर निगम के सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने कहा कि राजीव वस्सल ने अपना कार्यकाल पूरी मेहनत और लगन से निभाया है।

उन्होंने कहा कि वह चाहे आज सेवानिवृत हो गए हैं किंतु नगर निगम अधिकारी उनके तुजरबे का उनसे लाभ लेते रहेंगे। निगरण इंजीनियर संदीप सिंह ने कहा कि राजीव वस्सल ने लंबे समय तक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम में सेवा निभाई है।राजीव वस्सल ने कहा कि उनको अपने साथी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। इस मौके पर निगम अधिकारियों की ओर से सेवानिवृत राजीव वस्सल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक्सईएन भलीन्दर सिंह,एक्सईएन एसपी सिंह, एक्सईएन सुनील महाजन, नगर निगम के एसडीओज और जे ई भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें