Breaking News

अमृतसर लोक सभा सीट पर इस बार चार उम्मीदवारों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

अमृतसर,30 मार्च (राजन): आज भारतीय जनता पार्टी ने अमृतसर लोक सभा सीट से तरनजीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। तरनजीत सिंह संधू  एसजीपीसी के संस्थापक सदस्य तेजा सिंह समुंद्री के पोते हैं। उन्होंने साल 1988 में UPSC पास कर भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। वह  श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त, अमेरिका में राजदूत रहे। उन्होंने यूक्रेन में भारतीय दूतावास खुलवाया, प्रमुख के तौर पर काम किया।इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया था। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी हो सकते हैं। इसी तरह से कांग्रेस पार्टी की वर्तमान सांसद गुरजीत सिंह औजला  या पूर्व डिप्टी सीएम ओमप्रकाश सोनी हो सकते हैं। इस बार अमृतसर लोक सभा सीट पर इस बार चार उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

पिछले तीन लोकसभा चुनाव में दो बार कांग्रेस जीती

पिछले तीन लोकसभा चुनाव में एक बार भाजपा और दो बार कांग्रेस के उम्मीदवार विजय  रहे। साल 2009 में भाजपा के नवजोत सिंह सिद्धू को 392046 वोट और कांग्रेस के ओमप्रकाश सोनी को 385188 वोट प्राप्त हुए। साल 2014 कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को  482876 वोट और भाजपा के अरुण जेतली को 380106 वोट पड़े।साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला को 445032 वोट और भाजपा के हरदीप सिंह पुरी को 345406 वोट पड़े।

अमृतसर में 1952 से अब तक सांसद रहे नेताओं का ब्यौरा

1952, 1957, 1962 गुरमुख सिंह मुसाफिर (कांग्रेस), 1967 यज्ञ दत्त शर्मा (जनसंघ), 1971- दुर्गा दास भाटिया (कांग्रेस), 1972- रघुनंदन लाल भाटिया (कांग्रेस), 1977- डॉ. बलदेव प्रकाश- (जनता पार्टी), 1980 – रघुनंदन लाल भाटिया
(कांग्रेस), 1984- रघुनंदन लाल भाटिया (कांग्रेस), 1989-कृपाल सिंह (जनता दल), 1991 – रघुनंदन लाल भाटिया (कांग्रेस), 1996 – रघुनंदन लाल भाटिया (कांग्रेस), 1998 – दया सिंह सोढी (भाजपा), 1999-रघुनंदन लाल भाटिया (कांग्रेस), 2004- नवजोत सिंह सिद्धू (भाजपा), 2007 – नवजोत सिंह सिद्धू (भाजपा), 2009- नवजोत सिंह
सिद्धू (भाजपा), 2014 – कैप्टन अमरेन्द्र सिंह (कांग्रेस), 2017 – गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस), 2019 – गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस ) विजय रहे ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *