Breaking News

रंगोली के माध्यम से दिया जा रहा चुनावी संदेश

अमृतसर,24 अप्रैल: डीसी एवं जिला चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी के कुशल नेतृत्व और चेयरपर्सन स्वीप-सह-अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)  निकस कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत शहर में आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कमर कस ली गई है। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में प्रमुख स्थानों पर स्वीप रंगोलियां बनाई जा रही हैं।  इसी श्रृंखला में किला गोबिंदगढ़, श्री दुर्गियाना मंदिर, कंपनी बाग और आनंद पार्क में स्वीप रंगोली बनाई गई। इन रंगोलियों को बनाने वाली टीम के प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है और जिला प्रशासन इस संबंध में बड़े पैमाने पर स्वीप गतिविधियां चला रहा है लोगों ने अपनी रंगोली कला के जरिए बताया कि अब तक वे एयरपोर्ट, हेरिटेज स्ट्रीट, अटारी बॉर्डर, जलियांवाला  बाग में रंगोली बना चुके हैं।  इस मौके पर टीम के अन्य सदस्य सरबजीत सिंह, चरणजीत सिंह, योगपाल, जगदीपक सिंह, गुरबख्श सिंह और जगजीत सिंह भी मौजूद रहे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *