अमृतसर, 26जनवरी(राजन):स्वास्थ विभाग द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रसोमवार को जिले में सरकारी / प्राइवेट अस्पतालों में 869हेल्थ वर्करों को वैक्सीन टीकाकरण हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डाॅ चरणजीत सिंह ने कहा कि आज फोर्टिस अस्पताल मे 100,अमनदीप मेडिसिटी अस्पताल मे 35, मेडिकल कॉलेज में19,वेरका मे 24, गुरु रामदासअस्पताल मे 48, बाबा बकाला 49, अजनाला रामदास 40, मानवला 28, तरसीका 26, लोपोके 50, मजीठा 69, रंजीत एवेन्यू 68, मुस्तफाबाद 11, घन्नुपुर काले 20, सकतरी बाग 54, ढाब खटिका 15, ब्यास 101, जी डी सी 10तथा ई एम सी मे 80 हेल्थ वर्करो को टीका लगाए गए हैं । डॉ चरणजीत सिंह ने कहा कि 9 दिनों में 3644लोगों का टीकाकरण हो चुका हैऔर किसी भी हेल्थ वर्कर के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं मिला हैं।
आज जिले में18 कोरोना पॉजटिव

आज जिले मे 18 कोरोना पॉजटिव की रिपोर्ट है । जिनमे 12 लोग कमनुयटी स्प्रेड से 6लोग कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क मे आने से हुए है।

Amritsar News Latest Amritsar News