
अमृतसर,25 जून(राजन):अगले महीने होने जा रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में अमृतसर से क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया में चुना गया। लंबे अरसे के बाद अमृतसर से क्रिकेटर इंडिया टीम में चुना गया। इससे पहले इंडिया टीम के लिए अमृतसर से लाला अमरनाथ, महेंद्र अमरनाथ, बिशन सिंह बेदी, सुरेंद्र अमरनाथ, मदनलाल, विजय मेहरा, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। अब अभिषेक शर्मा का भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाना अमृतसर के लिए गर्व की बात है।
अभिषेक ने आईपीएल का कैरियर वर्ष 2018 में शुरू हुआ
20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीद था। अभिषेक का आईपीएल में करियर वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। दिल्ली की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 19 गेंदों में 46 रनो की पारी खेली थी। 2 वर्ष तक दिल्ली के साथ रहने के बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक को रिटेन किया है। आज तक वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। साल 2024 में अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है।
4 साल की उम्र में अभिषेक अपने पिता साथ गांधी ग्राउंड में आ जाता

युवाओं को क्रिकेट सिखाने वाले राजकुमार अपने बेटे अभिषेक के नाम से जानने लगे हैं। वह सिर्फ अभिषेक के पिता ही नहीं, उन्होंने भी प्रदेश स्तर और दुबई के लिए भी क्रिकेट खेली है। अब गांधी मैदान के साथ-साथ अन्य एकेडमी में भी कोच हैं। अभिषेक के पिता बताते हैं कि वह 4 साल का था तो वह उनके साथ गांधी ग्राउंड में आ जाता था। एक फीट का छोटा बल्ला आज भी उसकी मां मंजू ने संभाल कर रखा है। 4 साल का ही था तो पहली बार युवराज सिंह से मिला। उसने छोटी उम्र में ही उसे अपना आइडियल मान लिया। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि राहुल द्रविड़ से भी अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है।
पंजाब रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान हैं अभिषेक शर्मा
4 सितंबर 2000 को अमृतसर में जन्मे अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं।अभिषेक शर्मा पंजाब रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान भी है। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने पंजाब अंडर-19, नॉर्थ इंडिया अंडर-19 तथा इंडिया अंडर-19 के कप्तान भी रह
चुकी है। बतौर कप्तान सभी टीमों को चैंपियनशिप में विजय दिलाई थी अभिषेक 16 की आयु में ही पंजाब रणजी टीम के लिए चुने गए थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News