Breaking News

अमृतसर में फैली गंदगी, ध्वस्त सीवरेज व्यवस्था व टूटी सडकें गुरुनगरी की छवि को कर रहे धूमिल, मान सरकार जिम्मेवार

रोष प्रदर्शन करते हुए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

अमृतसर, 22 अगस्त : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के दिशा-निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के आह्वान पर गुरुनगरी की केन्द्रीय विधानसभा के कटरा भाई सिंह सिंह मंडल के अध्यक्ष रोमी चोपड़ा की अध्यक्षता में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने शहरवासियों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर रोष मार्च निकाला और पंजाब की भगवंत मान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू तथा भाजपा के केन्द्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला विशेष रूप से उपस्थित हुए।रोमी चोपड़ा ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुनगरी की खस्ता हालत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार की गलत नीतियाँ जिम्मेवार हैं। पिछले करीब पौने दो वर्ष से अधिक समय से गुरुनगरी अमृतसर के नगर निगम हाउस में चुने गए पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लकिन पंजाब सरकार ने अभी तक अमृतसर सहित अन्य पाँचों निगमों के चुनाव नहीं करवाए, जिसके चलते हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए जनता को अधिकारीयों सहित विधायकों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बावजूद भी काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में फैली गंदगी, ध्वस्त सीवरेज व्यवस्था व टूटी सडकें गुरुनगरी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा दूसरे दिन चलाया गया सुंदरता अभियान:फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के अधिकारियों ने लिया भाग

सुंदरता अभियान की शुरुआत करते हुए निगम अधिकारी और एसोसिएशन  के पदाधिकारी। अमृतसर, 29 जुलाई(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *