
अमृतसर, 9 सितंबर: सीमावर्ती इलाकों क्षेत्र में हेरोइन और अवैध हथियार की तादात लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जो पाकिस्तान से नशा और अवैध हथियार मंगवाते थे और.सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपीयों से 8.50 लाख ड्रग मनी भी बरामद की है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल के मुताबिक, सीआईए स्टाफ और पुलिस को को सूचना मिली थी कि सुखचैन सिंह निवासी दाऊके जिला अमृतसर पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में है और पाकिस्तान से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी करता है। उसके बाद वह अपने साथियों सुखपाल सिंह, नवदीप सिंह निवासी गांव दाऊके जिला अमृतसर, सुखबीर सिंह, राहुल उर्फ रिंकू, निवासी बस्ती खलिया वली मोगा रोड फिरोजपुर की मदद से.अमृतसर और आसपास के इलाकों में हेरोइन और हथियार.सप्लाई करते हैं।
कार और बाइक बरामद
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रभारी ने
सुखचैन सिंह, सुखपाल सिंह, नवदीप सिंह, सुखबीर सिंह, राहुल उर्फ रिंकू को तब पकड़ा जब वह सप्लाई के लिए जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर 8 लाख 50 हजार ड्रग.मनी, 160 ग्राम हेरोइन, दो 30 बोर पिस्तौल, हेरोइन तोलने का कांटा, चार मोबाइल फोन, एक I-10 गाड़ी और एक.मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों पर थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की आगे और पीछे की कड़ियों को गहनता से खंगाला जा रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनसे और गहनता से पूछताछ की जा सके। आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News