
अमृतसर, 21 सितंबर :शहर में विशेष कर श्री दुर्गियाना मंदिर के आसपास बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इसकी शिकायत राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ के प्रधान डॉ रोहन मेहरा ने अपने प्रतिनिधियों के साथ डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी को मिलकर की । डॉ रोहन मेहरा ने कहा कि शहर में बेसहारा पशु अक्सर घूमते रहते हैं।
विशेष कर लोहागढ़ चौक और श्री दुर्गियाना मंदिर के आसपास कुछ डेयरी मालिक पशुओं को छोड़ देते हैं। जिस कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। डीसी साक्षी साहनी ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार को अपने कार्यालय में बुलाया।डीसी ने डॉ किरण कुमार को आदेश जारी किए कि बेसहारा घूम रहे पशुओं को जब्त किया जाए। पकड़े गए पशुओं को वापस ना छोड़ा जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने डॉ किरण कुमार से पशुओं को रखने के लिए गौशाला के बारे में पूछा। डॉ किरण कुमार ने बताया कि नगर निगम की नारायणगढ़ स्थित एक गौशाला और लाहौरी गेट स्थित एक अहाता भी है। जिसमें लगभग 300 गाय को रखा जाता है। इसके अलावा राम तीर्थ गौशाला में नगर निगम बेसहारा पशुओं को पकड़ कर जमा करवाता है। डॉ किरण ने बताया कि नगर निगम द्वारा झब्बाल रोड स्थित एक और गौशाला का निर्माण कर रहा है,आने वाले तीन महीनो के भीतर इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नगर निगम फोकल प्वाइंट पर भी एक गौशाला का निर्माण करने जा रहा है। जिसकी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इसका वर्क आर्डर जारी करके निर्माण शुरू किया जाना है। इन दो गौशाला में 600 बेसहारा पशुओं को रखा जा सकता है।
शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के मालिकों पर सख्त से सख्त करवाई की जाए
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के मालिकों पर सख्त से सख्त करवाई की जाए। डीसी के आदेशों पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने कैटल इंपाउंड की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर श्री दुर्गियाना मंदिर के आसपास से 6 बेसहारा पशुओं को जब्त किया गया। इन बेसहारा पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों के चालान भी काटे गए। डॉ किरण कुमार ने कहा कि प्रतिदिन निगम बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने डेयरी मालिकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा सड़कों पर छोड़े गए पशुओं को छोड़ा नहीं जाएगा, इसके अलावा उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के क्षेत्रफल में जितनी भी डेयरिया चल रही है, वह सभी अपनी डयरियों को नगर निगम के क्षेत्रफल से बाहर ले जाएं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News