Breaking News

युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की

मृतक की अपनी पत्नी के साथ फाइल फोटो।

अमृतसर,  24 सितंबर: लोहरका रोड पर एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। युवक की पत्नी झगड़ कर मायके चली गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर के लोहारका रोड निवासी राजन का अपनी पत्नी के.साथ कलह चल रहा था। तकरीबन एक महीने पहले राजन की पत्नी अपने मायके चली गई थी। बीती देर शाम राजन घर में अकेला था। उसकी मां और भाई बाहर गए थे। पीछे से उसने पंखे के साथ लटक कर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। राजन की मां रो रोकर कह रही थी कि उसका बच्चा चला.गया। मां के मुताबिक पति पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद.रहता था। जिसके कारण कुछ समय पहले राजन की पत्नी.का भाई आया तो उसे साथ ले गए और जिससे राजन काफी परेशान था।

मृतक की पत्नी को बुलाया गया

इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी कि एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक वो मौके पर पहुंच गए हैं, जांच की जा रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएगी। राजन की पत्नी को भी बुलाया गया है और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *