Breaking News

जे ई महेश कुमार तरक्की पाकर एसडीओ बने, निगम कमिश्नर को दी ज्वाइनिंग, मेयर व कमिश्नर ने दी बधाई

अमृतसर,18फरवरी (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग द्वारा नगर निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग के जे ई महेश कुमार को तरक्की देकर  एसडीओ (बिजली) नियुक्त कर दिया है। तरक्की मिलने के उपरांत महेश कुमार ने बतौर एसडीओ निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के समक्ष  अपनी ज्वाइनिंग दे दी है । पिछले लंबे अरसे से नगर निगम में स्ट्रीट लाइट विभाग के एसडीओ की पोस्ट खाली पड़ी हुई थी। महेश कुमार की बतौर  एसडीओ तरक्की होने पर मेयर करमजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर  ने उनको बधाई दी।  मेयर रिंटू ने कहा कि बतौर जे ई महेश कुमार ने स्ट्रीट लाइट विभाग में अच्छी सेवाएं निभाई है और अब बतौर एसडीओ समूचे शहर की सेवाएं निभाएंगे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल  और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन: कहा , लोगों को  मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 13 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *