
अमृतसर, 15 अक्टूबर: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर निगम एस्टेट विभाग ने ट्रैफिक पुलिस से मिलकर अतिक्रमण हटाने का अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत आज संयुक्त अभियान के तहत पुतलीघर से छेहरटा तक अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया गया। इसके साथ-साथ लोगों द्वारा अवैध रूप से पार्क किए गए दो पहिया वाहनों को भी जब्त किया गया।संयुक्त अभियान दौरान मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों को अवैध कब्जे न करने की चेतावनियां भी दी गई। इसके साथ-साथ रेहड़िया और फहड़िया लगाने वालों चेतावनियां दी गई कि सड़कों के बीचो रेहड़िया और फहड़िया ना लगाएं। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल मामूली सा ही सामान जब्त किया गया है । अगर इसके बाद फिर भी अवैध कब्जे किए गए तो सारा सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।

लोग अवैध कब्जे ना करें
नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के मध्य नजर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक ढंग से चले, जिसके लिए लोग अवैध कब्जे ना करें। शोरूम और दुकानों के मालिक अपने-आपने सामान दुकानों के भीतर ही रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जब्त किया गया सामान वापस नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर निगम ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार अभियान जारी रखेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News