Breaking News

पश्चिमी विधानसभा की पंचायतों में विजयी सरपंचों व पंचों को हरविंदर सिंह संधू ने किया सम्मानित

अमृतसर, 17 अक्तूबर : बीते दिनीं पंजाब भर सहित गुरुनगरी अमृतसर में हुए पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए थे, जिनमें से समूचे पंजाब में लगभग 45% सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन विजयी रहे सरपंचों तथा पंचों को सम्मानित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुनगरी अमृतसर की पश्चिमी विधानसभा के अधीन आने वाली पंचायतों में विजयी रहने वाले भाजपा समर्थित सरपंचों व पंचों को आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर बावा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर राकेश गिल, जिला महासचिव मनीष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंजीत मिंटा, सतीश पुंज मोहना आदि भी उपस्थित थे। भाजपा पदाधिकारियों ने विजयी सरपंचों तथा पंचों को पुष्प-गुच्छ व सिरोपा देकर सम्मानित किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *