Breaking News

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अवरदा कंपनी के फाइनेंस अधिकारी से की मीटिंग, सार्थक परिणाम निकलेंगे

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख की फाइल फोटो।

अमृतसर,17 अक्टूबर: गुरु नगरी अमृतसर की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने अवरदा कंपनी के सी एफ ओ मिशेल नासूर के साथ मीटिंग की। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने ” अमृतसर न्यूज अपडेट्स” को बताया कि लगातार 2 घंटे तक चली मीटिंग में सार्थक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने बताया कि मिशेल नासूर के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, डंप पर बायोरेमेडीएशन और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट  लगाने के बारे में विस्तार पूर्वक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि उनको उम्मीद है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि आज दुबई से आए कंपनी के सी एफ ओ मिशेल नासूर के साथ हुई लंबी डिस्कशन के बाद कंपनी लिखित तौर पर नगर निगम को रविवार 20 अक्टूबर तक देगी ।उन्होंने बताया कि इसको लेकर 21 अक्टूबर सोमवार को पीएमआईडीसी  की सी ई ओ के साथ वह खुद और कंपनी के सी एफ ओ मिशेल नासूर मीटिंग की जाएगी। इस मीटिंग के उपरांत ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने दोहराया कि उनको उम्मीद है कि सार्थक परिणाम ही निकलेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम एडिशनल कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की: गंदगी फैलाने वालों के काटे चालान

दुकानदारों को चेतावनी देते हुए एडिशनल कमिश्नर और अधिकारी। अमृतसर,28 नवंबर (राजन):नगर निगम एडिशनल कमिश्नर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *