Breaking News

एमटीपी विभाग ने तीन बिल्डिंगों पर की कार्रवाई

अमृतसर,23 अक्टूबर: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के निर्देशों पर एमटीपी विभाग ने बिना नक्शा मंजूर करवाए बन रही तीन बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। केंद्रीय जोन के एटीपी परमिंदर जीत सिंह,  बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर और उनकी टीम ने  माहन सिंह गेट पर बन रही बिल्डिंग के एक फ्लोर को पूरी तरह से तोड़ दिया। इसी तरह से शेरावाला गेट क्षेत्र में बिना नक्शा मंजूर करवाए बन रही दो बिल्डिंगों को  तोड़ा गया। एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन तीनों बिल्डिंगो को सील भी कर दिया गया है। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि बिना नक्शा मंजूर करवाए बिल्डिंगों का निर्माण न किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणो के विरुद्ध नगर निगम की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

” मेरी दुकान मेरे नाम ” पंजाब सरकार की योजना के तहत अमृतसर शहर में 110 किराए के दुकानदारों दुकाने लेने के लिए फॉर्म भरे

अमृतसर, 3 नवंबर (राजन) : पंजाब सरकार की योजना ” मेरी दुकान मेरे नाम” के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *