Breaking News

विधायक डाॅ. निज्जर ने गुजरपुरा में नई सड़क के निर्माण का किया उद्घाटन

अमृतसर, 17 नवंबर : दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने गुजरपुरा में सड़क का उद्घाटन किया।डॉ निज्जर ने कहा कि लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर सीवरेज सिस्टम लगाया जाए और गुजरपुरा में नया सीवेज सिस्टम लगा दिया गया है।जिसके कारण यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और जल्द ही यह सड़क बन तैयार हो जाएगी।  डॉ. निजर ने कहा कि पूरे शहर में  विकास कार्य चल रहा है और जल्द ही सभी विकास कार्य पूरे हो जायेंगे, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं है और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम लोगों की सरकार है और हम आम लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में काफी प्रगति की है। जैसे करीब 48 हजार युवाओं को रोजगार, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, रोड सिक्योरिटी फोर्स, 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान आपसे जो भी वादे किये थे, उन्हें पूरा करेंगे। इस मौके पर नवनीत शर्मा, बंटी पहलवान, संदीप कुमार, संजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर  से विदेश जाना अब और आसान:  कनाडा समेत 27 इंटरनेशनल शहरों तक कनेक्टिविटी

अमृतसर,28 जुलाई:अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *