
अमृतसर,18 नवंबर: आज रात्रि लगभग 7:30 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी अमृतसर एयरपोर्ट में पहुंचे। एयरपोर्ट पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, पूर्व मंत्री डॉ राजकुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, कांग्रेस नेत्री ममता दत्ता, जिला कांग्रेस शहरी प्रधान अश्विनी पप्पू व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। चार विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के चुनाव होने से पहले राहुल गांधी अमृतसर में पहुंचे हैं। राहुल गांधी आज रात्रि श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News