Breaking News

पुलिस को नारायण सिंह चौड़ा का एक बार फिर 3 दिन का मिला रिमांड

अमृतसर,8 दिसंबर: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को आज अदालत में पेश किया गया। पुलिस को  नरेंद्र सिंह चौड़ा का एक बार फिर 3 दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने अदालत  से 10 दिन का रिमांड मांगा था।पुलिस ने आरोपी को पहले 5 दिसंबर को पेश करके तीन दिन का रिमांड मिला था।पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा के विरुद्ध हत्या का प्रयास और आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। नारायण सिंह चौड़ा को अदालत में पेश करते वक्त पुलिस ने पूरी चौकसी बरती।

पुलिस चौड़ा के दोनों वकील बेटों से कर चुकी है पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा के दोनों बेटों जगजीत सिंह बाजवा और बलजिंदर सिंह बाजवा के साथ भी पूछताछ की है। बीते दिन दोनों के बेटों से भी घंटों तक पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि नारायण सिंह चौड़ा के दोनों ही बेटे पेशे से वकील हैं और दोनों की तरफ से नारायण सिंह चौड़ा के हक में एप्लिकेशन भी मूव की गई.थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *