Breaking News

नगर निगम अमृतसर का मेयर बनाने के लिए अब होंगे जोड़-तोड़ : बहुमत के लिए 46 पार्षद चाहिए : कांग्रेस के पास 40 पार्षद

नगर निगम कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 22 दिसंबर: नगर निगम अमृतसर का मेयर  बनाने के लिए अब जोड़-तोड़ होंगे। यहां तक की जोड़ तोड़ के चलते अमृतसर का मेयर बनाने में अभी 1 महीने का समय भी लग सकता है। अमृतसर की 85 वार्ड पर हुए चुनाव का आधिकारिक तौर पर जो परिणाम आए हैं। उसमें कांग्रेस पार्टी के 40 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी के 24 उम्मीदवार, भाजपा के 9 उम्मीदवार, शिरोमणि अकाली दल के 4 उम्मीदवार और 8 आजाद उम्मीदवार विजय हुए हैं। नगर निगम हाउस में 85 पार्षद और शहर के 5 विधायक सदस्य हैं। इस तरह से आम आदमी पार्टी के 24 पार्षद और 5 विधायक होने से आप के निगम हाउस में 29 सदस्य हैं। कांग्रेस को मेयर बनने के लिए 6 सदस्यों की अभी जरूरत है।

कांग्रेस को मेयर बनने के लिए पार्टी में चलेगी खींचतान

वैसे निगम चुनाव में कांग्रेस के पास सबसे अधिक आंकड़ा 40 पार्षद है। कांग्रेस पार्टी को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और वित्त  एंड ठेका कमेटी के दो पार्षद  सदस्य के लिए पार्टी में खींचातान चलेगी। कांग्रेस पार्टी से विजय हुए पार्षद राज कवलप्रीत पाल सिंह लक्की चौथी बार पार्षद बने हैं। पार्षद लक्की साल 2012 से 2017 के नगर निगम हाउस के कांग्रेस विपक्षी दल के नेता रह चुके हैं। कांग्रेस का नगर निगम हाउस चुने जाने के बाद साल 2018 में भी वह मेयर बनने के प्रबल दावेदार थे। उस वक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने करमजीत सिंह रिंटू को मेयर बना दिया। उस वक्त कांग्रेस सरकार ने पार्षद लक्की को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था। कांग्रेस के पार्षद विकास सोनी दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। वह पूर्व डिप्टी सीएम ओमप्रकाश सोनी के भतीजे हैं। कांग्रेस के जो अन्य पार्षद चुने गए हैं,उनमें पार्षद समीर दत्ती दूसरी बार पार्षद बने हैं। समीर दत्ती पूर्व मेयर और पूर्व विधायक सुनील दत्ती के भाई हैं। सोनू दत्ती भी मेयरशिप  का काफी तजरबा  रखते हैं। इसके साथ-साथ पार्षद सौरभ  मिट्ठू मदान भी दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। मिट्ठू मदान भी अपने आकायों से संपर्क सादेंगे। कांग्रेस के इस बार चुने गए अन्य पार्षद भी दो -दो या चार बार पार्षद चुने गए हैं।

हाई कमान ही तय करेगी मेयर

पहले तो कांग्रेस पार्टी को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनने के लिए  46 पार्षद का आंकड़ा चाहिए। इस आंकड़े को पूरा करने के उपरांत कांग्रेस की हाई कमान ही इन तीन पदों के लिए उम्मीदवार घोषित करेगी।मेयर का नाम तय करने के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला, कांग्रेस के शहर के पूर्व विधायक जिन में ओम प्रकाश सोनी, सुनील दत्ती, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, डॉ राजकुमार कुमार, पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा, नवजोत सिंह सिद्धू की भी भूमिका हो सकती है

नगर निगम अमृतसर चुनाव के आधिकारिक तौर पर नतीजे की सूची।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम द्वारा लगाए जा रहे कैंप: कैंपों में अवैध वाटर सप्लाई और सीवरेज कनेक्शनों को रेगुलर करने; बिना ब्याज या जुर्माने के प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न भरे जा रहे

कैंप में उपस्थित अधिकारी। अमृतसर, 27 जून (राजन): नगर निगम द्वारा अवैध वाटर सप्लाई और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *