Breaking News

पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के अंतर्गतनगर निगम एडिशनल कमिश्नर द्वारा अधिकारियों के साथ की गई बैठक

अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह।

 

अमृतसर, 30 जून (राजन):वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को पूंजी निवेश हेतु “विशेष सहायता योजना” (SASCI) के अंतर्गत धनराशि प्रदान की जा रही है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने शहरी स्थानीय निकायों से शहर की बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुधारों के लिए सुझाव देने को कहा है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह द्वारा निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुझाव दें कि शहर के बुनियादी ढांचे में किस तरह सुधार किया जा सकता है, आमदनी को किन वैकल्पिक स्रोतों से बढ़ाया जा सकता है, वर्षा जल के प्रबंधन और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है।

पीएमआईडीसी ने 3 जुलाई को बुलाई बैठक

अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह।

 

इस संबंध में 3 जुलाई 2025 को चंडीगढ़ में PMIDC (पंजाब म्युनिसिपल इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कंपनी), स्थानीय सरकार पंजाब द्वारा एक बैठक बुलाई गई है। आज की बैठक में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, एस. टी. पी.  परमपाल सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर दलजीत सिंह, एस्टेट अधिकारी  धर्मिंदरजीत सिंह, अर्बन प्लानर  मनी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश अरोड़ा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्र सरकार ऐसी नीतियों को अपनाने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित कर रही

एडिशनल कमिश्नर  सुरिंदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ऐसी नीतियों को अपनाने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित कर रही है, जो टिकाऊ शहरीकरण और व्यापार करने की सुविधा को बढ़ावा देती हैं। SASCI योजना के तहत नगर निगमों के म्युनिसिपल एसेट्स और सरकारी भूमि का डिजिटल मैपिंग, प्रॉपर्टी टैक्स
पोर्टल को यूआईडी से जोड़ना, आमदनी के विभिन्न स्रोतों की पहचान करना, टाउन प्लानिंग स्कीमों को लागू करना, वर्षा जल संरक्षण हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कुओं का निर्माण और पुराने कुओं का रखरखाव जैसे सुझाव मांगे गए हैं।उन्होंने अधिकारियों को अपने स्तर पर सुझाव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोहगढ़ गेट और चट्टीविंड रोड के सौंदर्यीकरण के लिए योजनाएं तैयार करने और शहर की बाहरी बस्तियों में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नगर निगम को फंड उपलब्ध कराती है, तो शहर की सूरत में बेहतरीन सुधार देखने को मिलेगा ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *