Breaking News

आजाद उम्मीदवार विजय कुमार भी आम आदमी पार्टी में शामिल, निगम पार्षदों का  AAP का बढ़ रहा कुनबा

वार्ड नंबर 70 से आजाद उम्मीदवार विजय कुमार को आप ज्वाइन करवाते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल।

अमृतसर: नगर निगम अमृतसर चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। पहले ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से वार्ड नंबर 32 से विजय हुए आजाद उम्मीदवार जगमीत सिंह घुल्ली , विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से वार्ड नंबर 85 से आजाद उम्मीदवार नताशा गिल और अब विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से वार्ड नंबर 70 से आजाद उम्मीदवार विजय कुमार ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

वार्ड नंबर 70 से आजाद उम्मीदवार विजय कुमार को आप ज्वाइन करवाते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने तीनों आजाद पार्षदों को AAP में ज्वाइन करवाई है। नगर निगम हाउस में अब आम आदमी पार्टी के   27 पार्षद और 7 विधायकों को लेकर संख्या 34 तक पहुंच गई है। लेकिन अभी भी आप बहुमत से 13 कदम दूर है। उच्च स्तरीय सूत्रों से पता चल रहा है कि आने वाले 6 दिनों के भीतर आम आदमी पार्टी लगभग बहुमत के पास पहुंच जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *