Breaking News

नगर निगम अमृतसर में AAP का  कुनबा बढ़ रहा : भाजपा पार्षद अमरजीत कौर मान AAP में शामिल

पार्षद अमरजीत कौर मान को पार्टी ज्वाइन करवाते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल और पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू।

अमृतसर, 24 जनवरी :आज नगर निगम अमृतसर से वार्ड नंबर 35 की भाजपा पार्षद अमरजीत कौर मान पत्नी गुरकंवल सिंह मान अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।  मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया ।

पार्षद अमरजीत कौर मान को पार्टी ज्वाइन करवाते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल और पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू।

इस अवसर पर  पार्षद प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, असदीप गिल, एसएस मल्ली , शिखा रामबानी, अमनिंदरजीत सिंह मौजूद थे।कुलदीप सिंह धालीवाल ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कर सम्मानित किया तथा आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।नगर निगम अमृतसर में  AAP कुनवा बढ़ रहा है। अब आम आदमी पार्टी के 33 पार्षद और 7 विधायकों के साथ नगर निगम हाउस में 40 सदस्य हो गए हैं। अभी भी आम आदमी पार्टी 7 कदम दूर है।AAP के उच्च स्तरीय सूत्रों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी तीन चार दिनों के भीतर बहुमत हासिल कर लेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में नेशनल लोक अदालत के दौरान 30,298 केस निपटाए गए

नेशनल लोक अदालत के दौरान उपस्थित लोग। अमृतसर,13 दिसंबर(राजन): माननीय जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा, पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *