
अमृतसर, 31 जनवरी (राजन गुप्ता): नगर निगम के रंजीत एवेन्यू में स्थित मुख्य कार्यालय में कांग्रेस के सभी पार्षद आज पहुंचे। पहले इन पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बीच बने पार्षद रूम में जाना चाहा। इस रूम में ताला लगा हुआ था। जब कांग्रेसी पार्षदों ने इस रूम का ताला खोलने के लिए निगम अधिकारियों को कहा तो किसी ने ताला नहीं खोला।

इस बार कांग्रेसी पार्षद की एक निगम अधिकारी के साथ बहसबाजी भी हो गई। मौके पर मौजूद थाना रंजीत एवेन्यू के प्रभारी रोबिन हंस ने मामला शांत करवाया। इसके उपरांत सभी कांग्रेसी पार्षद नगर निगम के मीटिंग हॉल में पहुंचे। इसी हाल में नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक होती है। मीटिंग हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्षद विकास सोनी ने कहा कि पार्षदों के लिए बना हुआ पार्षद रूम पर ताला लगा दिया हुआ है। पार्षदों के वहां पर पहुंचने पर भी ताला नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा कि लगातार वह मीटिंग हाल में मीटिंग करते रहेंगे। अगर पुलिस ने चुने हुए पार्षदों के साथ धक्के शाही की गई तो शहर में धरने प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

हाई कोर्ट में मामला अभी पेंडिंग
पार्षद विकास सोनी ने कहा कि अभी तक पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने कोई आदेश घोषित नहीं किया गया है। हाई कोर्ट में मामला पेंडिंग चल रहा है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर कांग्रेस पार्टी को पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में भी निर्णय उनके हक में ही आएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में धक्के शाही से आम आदमी पार्टी का मेयर घोषित किया गया। जबकि बहुमत कांग्रेस पार्टी के पास है। उन्होंने कहा कि अभी भी नगर निगम मीटिंग हॉल में आम आदमी पार्टी अपने चुने हुए पार्षद लेकर आए, वहां पर भी कांग्रेसी पार्षदों की गिनती उनके पार्षदों से अधिक होगी।
निगम एडिशनल कमिश्नर से मिलकर अपनी मांगे रखी

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह से मिलकर अपनी मांगे रखी। कांग्रेसी पार्षद ने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह और चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी जारी की जाए। पार्षद विकास सोनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से सरकारी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में कैमरे तोड़ने और कैमरे चोरी करने के आरोप में जिन अज्ञात पार्षदों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई है, उन पार्षदों के नाम भी बताए जाएं। इसके अलावा कांग्रेसी पार्षदों द्वारा और भी मांगे रखी गई। एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि पहले पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। वीडियोग्राफी जारी करने का उनका प्रोटोकॉल नहीं है। सुरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की पार्षदों ने जो भी मांगे उनके समक्ष रखी हैं, उन पर कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर