
अमृतसर, 8 फरवरी: अमृतसर देहाती पुलिस ने 3 किलो 340 ग्राम हेरोइन के साथ 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मारुति जेन कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि चार थानों में यह कार्रवाई की गई है। जिनमें दो मामले थाना घरिंडा, एक मामला राजासांसी और एक लोपोके थाने में दर्ज किया गया है। एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि चार थानों ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा है। ये पूरी कार्रवाई गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।
इनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए
थाना घरींडा पुलिस ने राजाताल पुल से राजन सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ काली को 890 ग्राम हेरोइन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। थाना घरींडा पुलिस ने ही एक अन्य मामले में पुल ड्रेन हरदो रतन से सतनाम सिंह उर्फ डॉक्टर को 510 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना राजासांसी पुलिस ने गांव हर्षा छीना साहिबाजपुर में नाकाबंदी के दौरान एक मारुति जेन कार को
रोककर तलाशी ली। कार में सवार माइकल और सागर शर्मा उर्फ चोपड़ा से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना राजासांसी में मामला दर्ज कर लिया गया है।थाना लोपोके के प्रभारी ने पुल सुआ मानावाला से हरपाल सिंह को 940 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ थाना लोपोके में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
गहराई से जांच की जा रही
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा रही है। अगर इस तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो.उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News