Breaking News

नगर निगम ने यूनिवर्सिटी के सामने यू टी मार्केट बाहर लगी रेहड़ीयो को हटाया

रेहड़ीयो को उठाते हुए नगर निगम के कर्मचारी।

अमृतसर,18 फरवरी: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर एस्टेट विभाग की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने यू टी मार्केट के बाहर लगी लगभग दो दर्जन से अधिक रेहड़ीयो को हटाया गया। एस्टेट अफ़सर धर्मेंद्र जीत सिंह ने बताया कि इस मार्केट के बाहर से पहले भी रेहड़ीयो को हटाया गया था। एक बार फिर सर्विस लाइन पर रेहड़ीयो लगनी शुरू हो गई। जिससे लोगों की शिकायतें आनी शुरू हो गई कि यहां पर रेहड़ीया लगने से ग्रीनरी खराब हो रही है और ट्रैफिक व्यवस्था में भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज इस क्षेत्र से नगर निगम द्वारा लगभग दो दर्जन रेहड़ीयो को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अब रेहड़ीया नहीं लगने दी जाएगी।

रेहड़ीया लगाने के लिए कोई उचित स्थान देंगे

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सामने सर्विस लाइन पर लगभग तीन दर्जन रेहड़ीया लगने से इस क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था भी खराब हो रही थी। इसके साथ-साथ सर्विस लाइन के साथ लगी ग्रीनरी पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस क्षेत्र से रेहड़ीयो को उठा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन रेहड़ीयो को लगाने के लिए कोई अन्य क्षेत्र में उचित स्थान दे दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *