Breaking News

एसजीपीसी  ने नामंजूर किया प्रधान धामी काइस्तीफा: पुनर्विचार करने को कहा

जानकारी देते हुए कार्यकारिणी के सदस्य। 

अमृतसर, 21 फरवरी:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी ने प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि जल्द ही 5 सदस्य, प्रधान धामी के साथ बैठक करेंगे और उन्हें फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा जाएगा। वहीं,बैठक के बाद एसजीपीसी अंतरिम कमेटी के सदस्य श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से भी मिले।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्न ने जानकारी दी कि ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बैठक में कमेटी के अधिकार क्षेत्र पर चर्चा की गई है। इससे पहले कुलवंत सिंह मन्न ने एक्ट 1925 का हवाला देते हुए बताया था कि संस्था श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाने का फैसला ले सकती है। एसजीपीसी के कामकाज की समीक्षा के लिए जल्द ही कुछ दिनों में बैठक भी बुलाई जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसे में , पति-पत्नी औरबेटी की मौत

मृतकों की फाइल फोटो। अमृतसर, 26 अप्रैल : मेहता रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *