Breaking News

नगर निगम के सड़कों बनाने के बड़े टेंडरो में भारी संख्या में ठेकेदारों ने लिया भाग

अमृतसर,7 मार्च(राजन): नगर निगम द्वारा सड़कों को बनाने के लिए लगाए गए बड़े टेंडरो में भारी संख्या में ठेकेदारों ने भाग लिया है। नगर निगम द्वारा लगाए गए 49.40 करोड़ रुपए के टेंडर में 7 ठेकेदार कंपनियों ने भाग लिया है। इस टेंडर में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सड़के बनाने के कार्य हैं। नगर निगम के 21.47 करोड़ रुपए के दूसरे टेंडर में 8 ठेकेदार कंपनियों ने भाग लिया है। इस टेंडर में नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र और ईस्ट विधान सभा क्षेत्र की सड़के बनाने के कार्य शामिल है। नगर निगम द्वारा दोनों टेंडर की टेक्निकल बिड खोल ली गई है। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस बार टेंडरो में कंपटीशन होगा। नगर निगम द्वारा दोनों टेंडरों की टेक्निकल इवोल्यूशन करने के उपरांत फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। इसके उपरांत इन टेंडरों को वेटिंग के लिए पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के पास भेजा जाएगा। लोकल बॉडी विभाग से वेट होने के उपरांत इन सड़कों को बनवाने के लिए वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। अनुमान है कि अप्रैल महीने में शहर की सड़कों को बनवाने के कार्य शुरू हो जाएंगे। इस वक्त शहर की अधिकांश सड़के टूटी पड़ी हुई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर के दो कांग्रेसी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की ज्वाइन: मेयर पद को लेकर हाईकोर्ट में चल रहा मामला

AAP प्रधान अमन अरोड़ा और मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया कांग्रेस पार्षदों को AAP में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *