संक्रमितों में 17 छात्र,6 अध्यापक शामिल

अमृतसर, 12 मार्च (राजन गुप्ता): जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कोरोना का कहर जारी है। आज जिले में 112 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें 52 लोग कम्युनिटी स्प्रेड से तथा 60 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए हैं।आज जिनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है,उनमें जिले के अलग-अलग स्कूलों के 17 छात्र तथा 6 अध्यापक शामिल हैं। इस वक्त जिले में 792 कोरोना एक्टिव केस हैं। आज 5 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें संजना(31) निवासी जल्लूपुर, सुदर्शन सिंह (75) निवासी आजाद नगर,डेविड मसीह(48) निवासी मल्लू नगर अजनाला, इकबाल सिंह(73) निवासी कोट भगत सिंह, अमरीक सिंह(59) निवासी मून एवेन्यू की अलग-अलग अस्पतालों में मृत्यु हुई है।

‘

Amritsar News Latest Amritsar News