Breaking News

बी सी ए की परीक्षा में डी ए वी कॉलेज की छात्रा  राधिका ने जिले में तीसरा स्थान किया प्राप्त

विद्यार्थी राधिका शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता।

अमृतसर,30 मार्च:डी ए वी कॉलेज अमृतसर के बी सी ए की विद्यार्थी राधिका शर्मा ने 330 अंक प्राप्त कर के जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।  उन्होंने यह मुकाम तीसरे सेमेस्टर में हासिल किया है । यह जानकारी प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने दी।डॉ गुप्ता ने बताया की कॉलेज स्टूडेंट्स इस बार बी सी ए और बी एस सी (आई टी) में बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर रहे है।कॉलेज पहुंचने पर राधिका का भव्य स्वागत किया गया और कॉलेज प्रशासन की तरफ से छात्र को इस उपलब्धि के लिए शुभ कामनाएं भी दी गई ।

बार कॉलेज के परिणाम सभी कक्षाओं  में सर्वोतम आए है

प्रिंसिपल डॉ गुप्ता ने बताया की इस बार कॉलेज के परिणाम सभी कक्षाओं  में सर्वोतम आए है । कॉलेज के छात्र हर परीक्षा में यूनिवर्सिटी स्तर पर बेस्ट पोजीशन हासिल कर रहे है, जो कॉलेज के लिए गर्व की बात है । कंप्यूटर विभाग के मुखी प्रो विक्रम शर्मा ने कहा कि कॉलेज के कंप्यूटर विभाग के छात्र रिजल्ट्स और प्लेसमेंट दोनों में ही आगे है । इस बार प्लेसमेंट में भी कंपनियों द्वारा कंप्यूटर स्टूडेंट्स की डिमांड की जा रही है । यही कारण है की कॉलेज छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी भी मुहैया करवा पा रहा है । इस बरस भी कई मल्टीनेशनल कंपनियां कॉलेज के छात्रों को हायर करने के लिए बेताब है । इस अवसर पर प्रो रेणु शर्मा , प्रो बलराम सिंह यादव और प्रो बलजिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और राधिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

राखड़ पुन्निया मेले के मद्देनजर बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में 27 से 29 अगस्त तक अवकाश

अमृतसर, 25 अगस्त(राजन):राखड़ पुन्निया मेले के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह द्वारा बाबा बकाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *