
अमृतसर,28 अप्रैल (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज डेमगंज क्षेत्र से सफाई अभियान शुरू किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ रहा है। इस मिशन के तहत शहर में लगातार सफाई अभियान करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए सभी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले एक महीने में सफाई व्यवस्था बढ़िया हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार सफाई अभियान चलाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है।

बिल्डिंगों के मलबे की साभसंभाल के लिए सीएनडी वेस्ट प्लांट शुरू किया हुआ
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा झब्बाल रोड पर बिल्डिंगों के मलवे की साभसंभाल के लिए सीएनडी वेस्ट प्लांट शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट में बिल्डिंग का निर्माण करते वक्त जो मालवा गिरता है उसे इस प्लॉट में भेज दिया जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी किसी बिल्डिंग का निर्माण करते वक्त मालवे को संभालने के लिए निगम अधिकारियों से संपर्क करें। उस मलबे को खुद ही नगर निगम कर्मचारियों द्वारा उठा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम अपने स्तर पर ही सफाई व्यवस्था करवा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत किसी कंपनी को ठेका अलाट कर दिया जाएगा।

स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सांझा जिम्मेदारी
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर अमृतसर को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील शहरी विकास यात्रा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, राकेश शाही, सुरजीत, गुरदास, मनजीत सिंह, विश्व भट्टी, सुदेश कुमार, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, नगर निगम अधिकारी और सफाई सेवक मौजूद थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर