Breaking News

एनसीबी की अमृतसर शहर में नशे की दवाइयां बेचने को लेकर बहुत बड़ी कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज ;एक गिरफ्तार 

अमृतसर, 2 मई :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशे की दवाइयां बेचने को लेकर अमृतसर शहर में एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने नशे की दवाएं बनाने वाली कंपनी पर छापामारी कर अमित भंडारी नाम के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ती ज्वाला एस्टेट स्थित ब्लास्टिक फार्मा पर पिछले छह दिन से चल रही दबिश के दौरान एनसीबी ने दो महिलाओं और पांच लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के आरोप में केस दर्ज किया है।आज देर शाम तक अमित भंडारी को कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी को अदालत ने अमित भंडारी का 2 दिन का रिमांड दे दिया है। अमित भंडारी को एनसीबी रविवार को फिर अदालत में पेश करेगी। एनसीबी के अधिकारियों ने आरोपियों  की पहचान ब्लास्टिक कंपनी के मालिक दीपक भंडारी जो एक युटुब न्यूज़ चैनल भी चलाता है , अमित भंडारी, इसी कंपनी की दो महिला पार्टनर( दीपक भंडारी की पत्नी और अमित भंडारी की पत्नी), कारपोरेट अस्पताल के मालिक जतिंदर मल्होत्रा, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित लाइफ केयर अस्पताल के मालिक रमेश कुमार और प्रवीन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

छह दिन पहले एनसीबी की टीम ने ब्लास्टिक कंपनी में दी दबिश

कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि ब्लास्टिक कंपनी के मालिक अमित भंडारी और उसका भाई दीपक भंडारी नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं। इसी आधार पर छह दिन पहले एनसीबी की टीम ने ब्लास्टिक कंपनी में दबिश दी। इस दौरान आरोपियो से पूछताछ की गई और नशे की दवाएं सप्लाई करने का पूरा रिकार्ड भी मांगा गया। डिमांड आर्डर और सप्लाई की गई दवाओं के रिकार्ड में काफी अंतर है। कार्रवाई पूरी होने के बाद एनसीबी ने अमित भंडारी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य सभी छह आरोपी फरार हैं। एनसीबी आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियो ने लाइफ केयर अस्पताल और कारपोरेट अस्पताल को बिना आर्डर के दवाओं की सप्लाई हुई है। दीपक भंडारी से आज बार-बार संपर्क करने पर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आता रहा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सरहद पार और मध्य प्रदेश आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में पर्दाफाश; छह पिस्तौलों समेत तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 20 अप्रैल(राजन):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार और मध्य प्रदेश आधारित गैर-कानूनी हथियार सप्लाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *